महिला बोली- टीआई ने बाल पकड़कर धक्का दिया और पीटा:पीड़िता ने कटनी एसपी से सीसीटीवी सुरक्षित रखने और जांच करने की मांग




कटनी के माधवनगर थाना प्रभारी पर एक महिला ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि थाना प्रभारी ने न सिर्फ उसके साथ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी की। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और न्याय की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, मामला 17 मई 2026 की रात का है। उसके पति गोविंद का पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। मुड़वारा स्टेशन के पास महेश, रवि, पंकज और लक्ष्मण दास नाम के लोग उसके पति के साथ मारपीट कर रहे थे। पति की सूचना पर जब महिला अपने ससुर के साथ मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी बदतमीजी और मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मदद करने के बजाय उसके बाल पकड़े, उसे धक्का दिया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने उन पर अश्लील गालियां देने और अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। रातभर थाने में डराने-धमकाने का दावा पीड़िता ने बताया कि इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली थाने ले गई। आरोप है कि वहां थाना प्रभारी और एक आरक्षक ने उन्हें रातभर डराया-धमकाया। पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि अगर कहीं भी इस बात की शिकायत की, तो उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और जांच की मांग महिला ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट के साथ एसपी से मांग की है कि घटना वाली जगह और थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए ताकि सच सामने आ सके। एसपी अभिनय विश्वकर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *