महुआ मोइत्रा रामपुर पहुंचीं, प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत:सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय विरासत पर हुई चर्चा




पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा रामपुर पहुंचीं। स्थानीय सांसद प्रतिनिधिमंडल और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधिमंडल ने किया, जिसमें एडवोकेट महबूब अली पाशा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पाशा ने महुआ मोइत्रा द्वारा संसद में उठाए गए जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की सराहना की। इस दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों और सांसद के बीच सामाजिक विषयों, जनसरोकारों और क्षेत्रीय गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। महुआ मोइत्रा ने रामपुर के लोगों द्वारा मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में ऐसे संवाद महत्वपूर्ण हैं। देखें, 3 तस्वीरें… प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को जिले की वर्तमान गतिविधियों, सामाजिक वातावरण और रामपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल सलाम, युवा नेता सैफ, डॉ. मकतूब मुन्ना, नासिर शेख, उस्मान और आसिफ अली सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने कहा कि महुआ मोइत्रा का रामपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनके दौरे से स्थानीय समर्थकों और युवाओं में उत्साह देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *