![]()
महोबा के चरखारी स्थित कांशीराम कॉलोनी में डीजे की तेज आवाज रोकने पर एक परिवार पर हमला किया गया। देर रात हुई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग जन्मदिन की पार्टी के बहाने तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे और शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। जब पीड़ित परिवार ने शोर-शराबे और गाली-गलौज का विरोध किया, तो हमलावरों ने उनके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में लगभग आधा दर्जन लोग आयशा नामक महिला के दरवाजे पर मारपीट करते दिख रहे हैं। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि घर की बेटियों को हाथ पकड़कर खींचने और उनके साथ अभद्रता करने का भी प्रयास किया। जब पिता जाहिद अपनी बेटियों को बचाने आए, तो हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। जाहिद को इलाज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये हमलावर अक्सर शराब के नशे में कॉलोनी में कट्टा लहराते हैं और लोगों को धमकाते हैं। पड़ोसियों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। आरोप है कि हमलावर जाते समय घर से नकदी और गहने भी ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार रात भर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बैठा रहा। पीड़ितों का आरोप है कि उनकी शिकायत पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।
Source link
महोबा में डीजे रोकने पर परिवार पर हमला, VIDEO:दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर















Leave a Reply