![]()
कोरबा शहर में एक माल वाहन से लापरवाहीपूर्वक सामान उतारते समय एक बाइक सवार का गला रस्सी में फंस गया। इस घटना के बाद वाहन चालक और हमाल ने पीड़ित से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमचंद अर्जुन दास दुकान के पास हुई। पीड़ित राजू साहू (52), निवासी गुप्ता गली, संजय नगर, सीतामणी से सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन (CG 12 BM 9790) का चालक सामान उतार रहा था। चालक और हमाल रस्सी को घुमा-घुमाकर खोल रहे थे, तभी रस्सी उछलकर राजू साहू के गले में फंस गई। रस्सी में फंसने से राजू साहू लगभग 20 से 30 मीटर तक घिसटते चले गए और बाइक समेत गिर पड़े। राजू साहू के विरोध करने पर वाहन चालक मनोज चंद्रा उर्फ महेंद्र चंद्रा और हमाल समीर चौहान भड़क गया। जान से मारने की धमकी दी उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा, “रस्सी फेंकेंगे तो फंसेगा ही।” इसके बाद दोनों आरोपियों ने घायल राजू साहू से मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर राजू को बचाया। इस घटना में राजू को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल राजू साहू ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इन धाराओं के तहत कार्रवाई पुलिस ने वाहन चालक महेंद्र चंद्रा और हमाल समीर चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
माल वाहन की रस्सी से फंसा बाइक सवार का गला:कोरबा में लापरवाही से सामान उतारते समय हादसा, विरोध पर मारपीट, मामला दर्ज















Leave a Reply