मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की:9 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, शांति भंग की आशंका




मुंगेली पुलिस ने जरहागांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और शांति भंग की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नौ आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपियों को पकड़ा। सभी 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओमप्रकाश कश्यप (25), सुमित कश्यप (19), दीपक साहू (47), दीनदयाल कश्यप (42), धर्मेन्द्र कश्यप (37), लोरिक यादव (33), पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू (33), विकास कश्यप (40) और विनोद कश्यप (24) शामिल हैं। ये सभी नगर पंचायत जरहागांव, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली के निवासी हैं। इन सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश किया गया। मुंगेली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब, नशे और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इससे समाज में शांति और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *