मुंगेली में "ऑपरेशन बाज" के तहत बड़ी कार्रवाई:10 जुआरी गिरफ्तार, खेत में खेल रहे थे जुआ, 18,500 रुपए नकद जब्त




मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लालपुर थाना क्षेत्र के परसाकापा गांव से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18,500 रुपए नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त की है। एसएसपी भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत लालपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। खेत में चल रहा था जुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परसाकापा गांव के खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर छापा मारा और 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इन जुआरियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में डुबनदास जांगड़े, लक्ष्मीनारायण टंडन, राजकुमार डहरिया, दुर्गेश सोनवानी, विक्की कुमार डिंडोर, रामजी डहरिया, रामगोपाल बर्मन, ईश्वर कोशले, प्रमोद कुमार घृतलहरे और संजय कोशले शामिल हैं। ताश और नकदी जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 18,500 रुपए नकद, बोरा फट्टी और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ लालपुर थाने में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *