![]()
मुंगेली में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। जिले भर में विवाहित महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा की। सुबह से ही मुंगेली के मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना कर रही थीं और वट वृक्ष की परिक्रमा कर कथा श्रवण कर रही थीं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता सावित्री ने अपने तप और दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। स्थानीय निवासी रीना सिंह ठाकुर ने बताया कि महिलाओं ने इस अवसर पर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भी कामना की।
Source link
मुंगेली में वट सावित्री व्रत मनाया गया:मंदिरों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा की












Leave a Reply