![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कल (सोमवार) प्रस्तावित धार दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार शाम कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और धार विधायक नीना वर्मा ने सभा स्थल, भोजशाला और अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और वीआईपी मूवमेंट को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभा स्थल पर विशाल पंडाल भी तैयार कर लिया गया है। सुबह 10 बजे धार पहुंचेंगे सीएम
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को धार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे राजवाड़ा से रोड शो की शुरुआत करेंगे। यह रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भोजशाला दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचेंगे, जहां आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा सभा स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग की तैयारी की गई है। धारेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे
सभा के बाद मुख्यमंत्री प्राचीन धारेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे देवीजी गढ़ स्थित कालिका माता मंदिर में माता के दर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री मुंज सागर तालाब घाट पहुंचेंगे, जहां जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा अभियान के तहत श्रमदान करेंगे और जल संरक्षण का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए धार पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और नो व्हीकल जोन लागू किया है। डीआरपी हेलीपेड से इंदौर नाका, घोड़ा चौपाटी, हटवाड़ा, आनंद चौपाटी, राजवाड़ा होते हुए भोजशाला तथा भोजशाला-धारेश्वर मार्ग से छत्री तिराहा, मतलबपुरा, देवीजी मंदिर, पाटीदार स्कूल और राजनंदिनी तिराहा तक भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को अनुमति दी जाएगी। इंदौर, धामनोद, नालछा और माण्डव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धरावरा फाटा से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं धार शहर से माण्डव और धामनोद की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पहले कुछ मार्ग पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। कटऑफ एवं डायवर्जन पॉइंट बनाए गए
धार पुलिस द्वारा रतलाम नाका, जेतपुरा फाटा, ज्ञानमंदिर महाविद्यालय धरावरा, राजनंदिनी तिराहा और मतलबपुरा फाटा को प्रमुख कटऑफ एवं डायवर्जन पॉइंट बनाया गया है। कार्यक्रम में आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। दोपहिया वाहनों की पार्किंग पुरानी सब्जी मंडी में रहेगी, जबकि चारपहिया वाहनों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, राठौड़ धर्मशाला, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बड़ा खेत और अनाज मंडी में पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छत्री तिराहा से भोजशाला, नालछा दरवाजा से भोजशाला और भोजकन्या तिराहा से विक्रम नगर तिराहा तक क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
Source link
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल धार आएंगे, प्रशासन हाईअलर्ट:भोजशाला दर्शन और रोड शो से पहले शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, नो व्हीकल जोन लागू















Leave a Reply