मुख्यमंत्री दौरे से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता नजरबंद:बोले- विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, धमतरी में सुशासन तिहार कार्यक्रम से पहले कार्रवाई




छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से पहले कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। पुलिस ने सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के घरों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में ले लिया। नजरबंद किए गए लोगों में कांग्रेस के कई नेता, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेसी पार्षद और एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हैं। पुलिस ने इन नेताओं के आवासों के बाहर भी पहरा लगाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन रविवार दोपहर करीब 2 बजे होना है। वे पुराना कृषि उपज मंडी में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए शिविरों का जायजा लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। संभावना है कि वे धमतरी के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाया है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि यदि प्रदेश में वास्तव में सुशासन होता, तो विरोध करने वालों को इस तरह नजरबंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरुपयोग और राजनीतिक बदले की भावना बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *