![]()
मुगलसराय निवासी चंद्रप्रकाश सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में आधुनिक गौशाला संचालन और डेयरी प्रबंधन के जरिए नई मिसाल पेश कर रहे हैं। उनकी गौशाला में करीब 200 गौवंश हैं, जिनमें विदेशी और भारतीय नस्ल की गायें शामिल हैं। आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के चलते उनकी डेयरी क्षेत्र के पशुपालकों के लिए प्रेरणा बन रही है। गौशाला में एचएफ (HF) और जर्सी जैसी विदेशी नस्लों के साथ गंगातीरी, साहीवाल, थारपारकर और गिर जैसी भारतीय नस्ल की गायों का पालन किया जा रहा है। चंद्रप्रकाश सिंह के अनुसार, उनकी गौशाला से प्रतिदिन लगभग 1000 लीटर दूध का उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि यह दूध सीधे बाजार में रॉ मिल्क के रूप में उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध दूध मिल सके। गर्मी से बचाव के लिए आधुनिक व्यवस्था गायों के बेहतर स्वास्थ्य और उत्पादन को ध्यान में रखते हुए गौशाला में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गर्मी के मौसम में पशुओं को तनाव से बचाने के लिए फॉगर और एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं। इसके अलावा, काउ कम्फर्ट के लिए रबर मैट का उपयोग किया जाता है ताकि पशुओं को आराम मिल सके। दूध निकालने के लिए मशीन मिल्किंग तकनीक अपनाई गई है, जिसमें साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है। संतुलित आहार और वैक्सीनेशन पर जोर पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए नियमित वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। साथ ही, उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला कंसंट्रेट फीड, साइलेज और हरा चारा दिया जाता है। चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि आधुनिक तकनीक, संतुलित आहार और वैज्ञानिक तरीके से डेयरी प्रबंधन अपनाकर इस व्यवसाय को लाभकारी बनाया जा सकता है। उनका यह प्रयास क्षेत्र के अन्य पशुपालकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।
Source link
मुगलसराय के चंद्रप्रकाश सिंह बने आधुनिक डेयरी संचालन की मिसाल:200 गौवंशों से प्रतिदिन 1000 लीटर दूध उत्पादन, विदेशी और भारतीय नस्ल की गायें शामिल















Leave a Reply