मुजफ्फरनगर पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ तेज:एक दिन में 68 आरोपियों पर कार्रवाई, 61 वारंटी और 7 फरार आरोपी गिरफ्तार




मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में रविवार को जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत एक ही दिन में 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिशें दीं। इन कार्रवाइयों में 61 गैर-जमानती वारंटी और 7 वांछित आरोपी शामिल थे, जिन्हें एक ही दिन में गिरफ्तार किया गया। यह अभियान केवल गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रहा। पुलिस ने लंबे समय से लंबित 61 विवेचनाओं का भी निस्तारण किया। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत सुबह से ही विभिन्न इलाकों में दबिश अभियान चलाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वे लोग भी शामिल थे जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से अपराधियों में बेचैनी देखी गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, वारंटियों और कानून से बचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह के सख्त अभियान जारी रहेंगे। पुलिस का मानना है कि ऐसे विशेष अभियानों से अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *