![]()
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में एक बुजुर्ग परिवार की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित फजल अहमद ने आरोप लगाया है कि उनकी वर्षों पुरानी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जे की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। फजल अहमद के मुताबिक, उनके घर के पास स्थित प्लॉट का बैनामा वर्ष 1980 में उनके नाम हुआ था और वह लंबे समय से उस जमीन पर काबिज हैं। आरोप है कि 26 जनवरी 2026 को क्षेत्र निवासी शादाब ने कथित तौर पर प्लॉट के सामने वाले हिस्से का फर्जी बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया। पीड़ित का दावा है कि आरोपी का संबंध कुख्यात गैंगस्टर नईम कुरैशी से है और उसी का भय दिखाकर इलाके में दबंगई की जा रही है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू पीड़ित ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को शादाब अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विरोध करने पर फजल अहमद व उनकी विकलांग पत्नी सलमा के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों को प्लॉट से जबरन बाहर निकाल दिया गया। फजल अहमद का कहना है कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है, लेकिन पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। स्थानीय पुलिस से राहत न मिलने पर फजल अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य नहीं रुका। अब परिवार ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Source link
मुजफ्फरनगर में फर्जी बैनामे से जमीन कब्जाने का आरोप:बुजुर्ग दंपती ने सीएम दरबार में लगाई गुहार, विरोध करने पर विकलांग पत्नी से मारपीट















Leave a Reply