![]()
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और 32 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर आबिद के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आबिद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना मुकन्दपुर झाल मार्ग के पास हुई। तितावी पुलिस देर रात संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी आबिद पुत्र मौसम, निवासी ग्राम मांडी, बघरा-अमीरनगर मार्ग पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर एक युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार फायरिंग करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आबिद के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, तथा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आबिद तितावी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 32 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Source link
मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर एनकाउंटर में घायल:32 मामलों में वांछित, तितावी जंगल में चली गोली पैर में लगी















Leave a Reply