मुरादाबाद में पंक्चर वाले की चाकू से गोदकर हत्या:डींगरपुर में पंक्चर जोड़ने के पैसे मांगने पर ट्रक वाले ने चाकू से किए वार




मुरादाबाद-संभल रोड पर सड़क किनारे हवा- पंक्चर की दुकान चलाने वाले की गुरुवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना मैनाठेर थाना क्षेत्र में डींगरपुर में गुरुवार को रात करीब 9 बजे हुई। टायर पंक्चर के पैसे मांगने पर ट्रक चालक ने दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। भीड़ ने आरोपी ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
डींगरपुर में टायर पंक्चर की दुकान करने वाला इस्तेखार आलम (28 साल) पुत्र मोहम्मद कय्यूम मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। पिछले करीब 5 सालों से डींगरपुर में सड़क किनारे टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। गुरुवार रात उसने एक ट्रक का पंक्चर जोड़ा था। उसने ट्रक वाले से पंक्चर जोड़ने और हवा के 500 रुपए मांगे। इसे लेकर ट्रक चालक और दुकानदार इस्तेखार में कहासुनी हो गई।
इसी बीच ट्रक चालक करीम पुत्र इस्माइल निवासी जिला रामपुर ने ट्रक के केबिन से चाकू निकाल लिया। उसने चाकू से इश्तेकार पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई वार किए। जिससे इश्तेकार घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद घायल का भाई अहसान और साला मुशर्रफ परवेज ने बीच-बचाव कर किसी तरह इश्तेकार को आरोपी ट्रक चालक करीम के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल इश्तेकार और भीड़ की पिटाई से घायल हुए ट्रक चालक करीम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान इश्तेकार की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिलारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *