मुरैना में ग्रामीणों ने तार चोर को रंगे हाथों पकड़ा:ग्वालियर के युवक को दबोचा; दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार




मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित खीटोरा गांव में लगातार हो रही बिजली तार चोरी से परेशान ग्रामीणों ने बीती रात एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीण बुधवार-गुरुवार रात करीब 1:30 बजे गांव में खुद पहरेदारी कर रहे थे, तभी उन्होंने तार काट रहे ग्वालियर निवासी एक युवक को दबोच लिया। हालांकि, उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर का वीडियो बनाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए चोर की पहचान अतुल कुशवाह (पुत्र विश्वनाथ कुशवाहा, निवासी लौहगढ़, ग्वालियर) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ने के बाद उसका एक वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम सूरज गुर्जर (पुत्र भूरा गुर्जर) और कृपाराम कुशवाह (पुत्र फूल सिंह कुशवाहा) बताए हैं। ये दोनों आरोपी भी ग्वालियर के महाराजपुर इलाके के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने नहीं उठाया फोन
ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को देवगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले की जानकारी लेने के लिए दैनिक भास्कर संवाददाता ने देवगढ़ थाना प्रभारी (एसओ) जयपाल गुर्जर को दो बार फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जौरा एसडीओपी (SDOP) ने पूरे मामले की पुष्टि की। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अपनी कस्टडी में ले लिया है। अधिकारी ने कहा, “आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। उसने अपने जिन साथियों के नाम बताए हैं, पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है और उनकी तलाश जारी है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *