मुरैना में ट्रेवल्स संचालक के घर बदमाशों ने की फायरिंग:मां को गाड़ी नहीं देने पर हुआ विवाद, जेल से छूटते ही किया हमला




पोरसा थाना क्षेत्र में एक ट्रेवल्स संचालक ने बदमाश की मां को गाड़ी घूमने नहीं दी तो बदमाश ने जेल से छूटने के बाद ट्रेवल्स संचालक के घर पर साथियों के साथ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से ट्रेवल्स संचालक और उसका परिवार दहशत में है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है आरोपी फायरिंग की घटना के बाद से फरार है। पोरसा पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ट्रेवल्स संचालक के घर फायरिंग पोरसा कस्बे के रहने वाले तोमर ट्रेवल्स के संचालक प्रशांत पुत्र उदयवीर सिंह तोमर के घर पर रविवार रात बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रशांत उस समय घर के बाहर था भाग कर अपनी जान बचाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपियों में अनुज उर्फ बच्चा तोमर, विष्णु तोमर, पिंटू तोमर और प्रशांत शामिल है। मां को नहीं दी गाड़ी इसलिए चलाई गोलियां ट्रेवल्स संचालक प्रशांत के अनुसार दो माह पहले बदमाश अनुज उर्फ बच्चा तोमर को जेल हुई थी। उसके बाद अनुज की मां मुझसे वकील से मिलने जाने को गाड़ी मांगने आई तब मेरे पास गाड़ी उपलब्ध थी मैने दे दी। उसके बाद वह फिर से एक दिन बाद गाड़ी मांगने आई तो गाड़ी ना होने के कारण मैने उसकी मां को मना कर दिया। यह बात अनुज उर्फ बच्चा को बुरी लगी। अब वह हाल ही में जेल से छुटा है और उसने कल रविवार सुबह मेरे मोबाइल पर फोन कर देख लेने की धमकी दी थी। जिसके बाद रात में घर पर साथियों के साथ फायरिंग कर दी। केस दर्ज कर तलाश जारी पोरसा थाना प्रभारी टीआई दिनेश कुशवाहा के अनुसार बच्चा उर्फ अनुज आदतन अपराधी है ट्रेवल्स का काम करने वाले प्रशांत के घर पर गोली चलाई है । मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *