![]()
मुलताई-बैतूल हाईवे पर ग्राम मोहि के पास सोमवार दोपहर 1 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी रेखा नंदनवार 56 साल और विकास नंदनवार 66 साल अपनी कार से बैतूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों का इलाज जारी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की।सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। चालक की लापरवाही से हादसा दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीण मनोज ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार और अचानक सामने आए वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से हाईवे पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Source link
मुलताई-बैतूल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत:दो लोग गंभीर घायल; रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर















Leave a Reply