मेरठ में अंजली शर्मा हत्याकांड का आरोपी सूफियान अरेस्ट:21 मई को बहन संग मिलकर नर्स की हत्या करने का आरोप




मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल अस्पताल की स्टाफ नर्स अंजली शर्मा की हत्या के मामले में आरोपित सूफियान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। देर रात पुलिस सूफियान को लेकर मेडिकल थाने पहुंची है। बता दें कि 21 मई से सूफियान फरार था। वो पुलिस की पकड़ से दूर था। लगातार पुलिस की 3 टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं। लेकिन सूफियान हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन मेरठ के ही लिसाड़ी गेट में मिली थी। घटना के 2 दिन बाद सूफियान पुलिस के हत्थे चढ़ा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस कर रही सूफियान से पूछताछ मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अंजली शर्मा को मेडिकल अस्पताल में दाखिल किया गया था। जिस महिला द्वारा उनको दाखिल किया गया था उस महिला व उसके एक सहयोगी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मेन अभियुक्त सूफियान को भी हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ हो रही है। पूछताछ के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 2 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी सूफियान पिछले 2 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। सूफियान पर अंजली शर्मा के परिवार ने बहन की हत्या, अपहरण और धर्मांतरण का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा लिखाया गया है। सूफियान की बहन साजिदा, उसके सहयोगी जबरसिंह को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *