![]()
मेरठ में भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने ट्रैक्टरों का लंबा काफिला निकाला है। गौरव चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें गौरव ट्रैक्टर में बैठे हैं। उनके पीछे लगभग 10-12 ट्रैक्टरों का लंबा काफिला और लोगों की भीड़ है। ये वीडियो रविवार का है। बताया जा रहा है कि एक गांव में आयोजन था, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को आमंत्रित किया गया था। इसी आयोजन में शामिल होने के लिए गौरव ट्रैक्टरों के काफिले के साथ गांव पहुंचे। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए PM-CM के ईंधन बचाने की अपील को लेकर तंज कसा। लिखा- एक तरफ पीएम मोदी, सीएम योगी देश-प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण की अपील कर रहे हैं। ईंधन की खपत कम से कम करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता ही ट्रैक्टरों के काफिले संग नजर आ रहे हैं। इतना भी ध्यान नहीं रखा। लगता है सरकार ने तेल बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार ने आम जनता को दी है। ट्रोल होने के बाद गौरव चौधरी ने सफाई दी है। कहा- गांव वाले ऐसा करेंगे, मुझे पहले से मालूम नहीं था। 2 तस्वीरें देखिए- नेता, अफसर ईंधन बचा रहे, जिला पंचायत अध्यक्ष ने काफिला निकाला सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- जहां भारत के प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा से सुरक्षा कर्मी और सुरक्षा वाहन की कमी की है। वहीं, सभी मंत्री की सुरक्षा में भी कमी की है। ईरान युद्ध को देखते हुए और पेट्रोल और डीजल की किल्लत को देखते हुए इस तरह का कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से पेट्रोल और डीजल को कम खर्च करने का आह्वान किया है। वहीं, मेरठ के भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने सैकड़ो ट्रैक्टर्स और गाड़ियों के साथ काफिला निकला, जिससे प्रधानमंत्री के आह्वान को दरकिनार करते हुए बड़ी रैली का आयोजन किया। चर्चाओं में रहता है गाड़ियों का काफिला जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी अक्सर अपनी कारों के काफिले को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पर डिफेंडर, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी तमाम लग्जरी गाड़ियों के साथ उनकी पोस्ट रहती है। इसके बाद अब यह ट्रैक्टरों का काफिला और भी ज्यादा वायरल हो रहा है। कौन हैं गौरव चौधरी, जानिए आखिरी में सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या लिखा, देखिए- ———————– ये खबर भी पढ़िए- भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पांडेय को खाद्य-रसद मंत्रालय मिला: यूपी में 8 नए मंत्रियों को विभाग बांटे गए, 8 दिन पहले शपथ ली थी यूपी में कैबिनेट मीटिंग से एक दिन पहले रविवार रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 नए और 2 प्रमोटेड मंत्रियों को विभाग सौंप दिए हैं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग यानी MSME मंत्रालय दिया गया है। दूसरे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष ने निकाला ट्रैक्टरों का काफिला:लोग बोले- PM-CM की अपील का भी ध्यान नहीं, सफाई में कहा- ऐसा होगा, पता नहीं थी














Leave a Reply