![]()
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में स्कूटी छूने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शास्त्री की कोठी निवासी सीमा ने बताया कि उनके पति राजेश फोटो लेमिनेशन का सामान लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। उनका बेटा हर्ष बाइक से उनके पीछे आ रहा था। कबाड़ी बाजार में पहलवान अहाते के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, तभी ई-रिक्शा पास से गुजर रही एक स्कूटी से हल्का टकरा गया। आरोप है कि स्कूटी सवार वसीम ने इस मामूली टक्कर पर विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते कई लोग वहां पहुंच गए और राजेश पर हमला कर दिया। जब बेटे हर्ष ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों पिता-पुत्र पर हमला किया। मारपीट के दौरान हर्ष की जेब में रखी नकदी और मोबाइल भी गायब हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता सीमा की शिकायत पर ब्रह्मपुरी थाने में तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Source link
मेरठ में स्कूटी छूने पर हमला:पिता-पुत्र धारदार हथियार से घायल, एक की हालत गंभीर















Leave a Reply