![]()
मेरठ रेंज में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में 508 ईदगाहों और 957 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 6000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे रेंज को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 49 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई हैं। पुलिस ने 91 स्थानों को संवेदनशील और हॉटस्पॉट घोषित किया है, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीआईजी ने जानकारी दी कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त भी की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भड़काऊ, अफवाह फैलाने वाली या फर्जी पोस्ट माहौल खराब न कर सके।प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और खुले स्थानों पर कुर्बानी करने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसी भी नई परंपरा या गैर-पारंपरिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों की जवाबदेही भी तय की गई है। पुलिस-प्रशासन द्वारा शांति समिति, धर्मगुरुओं और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य 28 मई को प्रस्तावित बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
Source link
मेरठ रेंज में बकरीद पर 6000 पुलिसकर्मी तैनात:सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी; 91 हॉटस्पॉट चिह्नित















Leave a Reply