मैहर में खुली नहर में गिरा युवक, गंभीर घायल:सतना जिला अस्पताल रेफर; प्रशासन से सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाने की मांग




मैहर जिले के डेल्हा गांव में रविवार रात एक युवक खुली नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, डेल्हा निवासी आर्यन कोल (20) पिता सुखिलाल कोल रविवार रात लगभग 8 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। अंधेरे के कारण उनका पैर फिसल गया और वे खुली नहर में जा गिरे। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तुरंत मैहर अस्पताल पहुंचाया। आर्यन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर के किनारे किसी भी प्रकार की बैरिकेडिंग या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार सुरक्षा इंतजामों की मांग की थी, लेकिन संबंधित विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाने की मांग इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से नहर के किनारे सुरक्षा बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *