![]()
मैहर जिले के रामनगर में डीएपी खाद की कथित नकली पैकिंग और कालाबाजारी का शनिवार शाम को एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर नकली खाद पैकिंग का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संयुक्त जांच टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कारोबार स्थल पर दबिश दी। ट्रेडर्स संचालक पर छापा यह मामला रामनगर स्थित केशरवानी ट्रेडर्स से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां नकली डीएपी खाद की पैकिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। जांच टीम के पहुंचने से पहले कथित तौर पर संचालक द्वारा सामग्री को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश किए जाने की भी चर्चा रही। हालांकि, अधिकारियों ने मौके से खाद के नमूने एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित कर लिए हैं। कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर लेंगे एक्शन वरिष्ठ कृषि अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले का पंचनामा तैयार कर लिया गया है और विस्तृत प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। ये भी रहे मौके पर मौजूद इस संयुक्त कार्रवाई में उर्वरक निरीक्षक एवं प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी अमित पांडे, वरिष्ठ कृषि अधिकारी रामनगर संजय सिंह, सहायक ग्रेड-3 प्रसून प्रताप सिंह, तहसीलदार अनामिका सिंह, नायब तहसीलदार ललित कुमार धार्वे, पटवारी जितेंद्र शुक्ला और राजकमल उर्मलिया शामिल रहे। पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…
Source link
मैहर में नकली डीएपी खाद कारोबार पर टीम की दबिश:टीम ने नमूने लिए, अधिकारी बोले- जांच रिपोर्ट के बाद होगी FIR














Leave a Reply