कवर्धा|गर्मी के मौसम में शहर के लोग सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग सुबह 4 बजे से कलेक्ट्रेट रोड होते हुए लालपुर गांव की ओर तक पैदल भ्रमण करते हैं। इस दौरान सुबह के समय अंधेरा होने से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। सुनसान सड़क और कम आवाजाही के कारण मॉर्निंग वॉकर्स, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को असुरक्षा महसूस होती है। ऐसे में इस मार्ग पर पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग बेहद जरूरी है। लगातार गश्त से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।
Source link
मॉर्निंग वॉकर्स की सुरक्षा के लिए बढ़े पुलिस गश्त












Leave a Reply