![]()
भीषण गर्मी के बीच दतिया शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। 80 प्रतिशत शहर अंगूरी बैराज पर निर्भर है, वहां मोटर लाइट की केवल जल जाने से पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। हालात यह हैं कि कई वार्डों में तीसरे दिन भी नलों में पानी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों को निजी बोर, हैंडपंप और टैंकरों के सहारे दिन काटने पड़ रहे हैं। तेज गर्मी और लगातार बढ़ती पानी की मांग के बीच नगर पालिका ने टैंकर सप्लाई बढ़ा दी है। सीतासागर स्थित वाटर प्लांट से अब रोजाना 12 से 14 टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में केवल 5 से 6 टैंकर ही लगाए जाते थे। इसके बावजूद कई मोहल्लों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। शहर के कई इलाकों में सुबह से ही हैंडपंपों और निजी बोरों पर लोगों की लंबी कतारें दिखाई दीं। महिलाएं और बच्चे बाल्टी-डिब्बे लेकर पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। पानी संकट का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और रोजगार पर भी पड़ा है। कई लोग काम छोड़कर पानी की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ हर साल ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। वहीं नगर पालिका का कहना है कि, रविवार शाम तक पूरे शहर में पानी सप्लाई पूरी तरह सुचारू हो जाएगी।
Source link
मोटर लाइट केबल जली, दो दिन से पानी नहीं:दतिया में कई वार्डों में नहीं पहुंचे टैंकर; तीन दिन से परेशान हैं लोग















Leave a Reply