![]()
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नागरिकों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से डायल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई 4 नई आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों (ERV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह, जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति और भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने संयुक्त रूप से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने बताया कि डायल-112 राज्य शासन की एक एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है। सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए एकीकृत हेल्पलाइन ‘112’ अब जिले के नागरिक अलग-अलग नंबरों के बजाय केवल ‘112’ पर ही सभी प्रमुख आपातकालीन सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। इन सेवाओं में पुलिस सहायता, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा आपातकाल, फायर ब्रिगेड, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, प्राकृतिक आपदा, नेशनल हाईवे सहायता और रेल मदद जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अत्याधुनिक तकनीक से लैस नई आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) जिले को प्राप्त हुई 4 नई आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित हैं। इनमें सुरक्षा और त्वरित ट्रैकिंग के लिए जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और जीआईएस आधारित निगरानी प्रणाली लगाई गई है।वाहनों में मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) भी है, जो सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में सहायक होगा। नागरिकों से डायल-112 के प्रभावी उपयोग की अपील इसके अलावा एलबीएस (लोकेशन बेस्ड सर्विस) और ईएलएस जैसी प्रणालियां संकट में फंसे व्यक्ति की सटीक लोकेशन का तुरंत पता लगाने में मदद करेंगी। पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी दुर्घटना, अपराध, आगजनी, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य संकट की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Source link
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में डायल-112 सेवा शुरू:आपातकालीन सहायता के लिए 4 नई गाड़ियां मिलीं, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया














Leave a Reply