यातायात नियम तोड़ने पर 481 वाहनों का चालान:मऊ में ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 वाहन सीज




मऊ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 481 वाहनों का चालान किया गया और दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर बीते शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए 36 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 41 स्थानों पर बदल-बदलकर लगभग 1250 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। यातायात नियमों का पालन न करने पर 481 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि 02 वाहनों को जब्त (सीज) किया गया। इसके अतिरिक्त, अन्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, गलत स्थानों पर पार्किंग न करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *