![]()
मंडला में जानलेवा हमला करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नैनपुर के शराब ठेकेदार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के नांदिया घाट में हुई। घटना 19 मई की रात की है। नैनपुर से लौट रहे कुछ युवकों को नांदिया घाट के पास सड़क पर रोका गया। आरोप है कि 15 से 20 लोग बिना नंबर की गाड़ियों में आए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकों के मोबाइल और वाहन भी तोड़ दिए। बाइक सवार को रोक कर पीटा घायल अयान ने बताया कि वह चार साथियों के साथ दो बाइक से जा रहा था, तभी उन्हें रोककर मारपीट की गई। आरोपियों ने लोहे के पाइप से सिर पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। साथियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमलावर नैनपुर शराब दुकान के ठेकेदार से जुड़े हैं। पीड़ित युवकों ने 20 मई को शिकायत दर्ज कराई। महाराजपुर थाना पुलिस ने बलवा, जान से मारने की कोशिश सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल तीन बोलेरो वाहन और दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिले में अवैध शराब कारोबार और गुंडागर्दी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Source link
युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले 5 गिरफ्तार:शराब ठेकेदार के गुर्गों पर आरोप, ठेकेदार की भूमिका भी जांच रहे














Leave a Reply