सागर| मकरोनिया पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल सागर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि हुकुमचंद स्कूल के पीछे बने ग्राउंड में एक युवक देसी कट्टा और चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम हेमंत अहिरवार निवासी शंकरगढ़ मकरोनिया बताया। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और चाकू बरामद किया गया।
Source link
युवक के पास मिला देसी कट्टा और चाकू, पुलिस ने भेजा जेल













Leave a Reply