युवक ने अधिकारियों से सामने खुद को लगाई आग:जमीन कब्जे के दबाव में उठाया कदम, 7 दिन बाद भी FIR नहीं, एसपी से उठाई मांग




अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के ग्राम पंजू सराय में जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों के बीच एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। अशोक प्रजापति नामक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव नवनीत कुमार गोला एडवोकेट ने गुरुवार को अमरोहा पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 14 मई को नायब तहसीलदार अमरोहा, लेखपाल सचिन, पीएनबी बैंक मैनेजर, मुंडाखेड़ा चौकी इंचार्ज परविंदर कुमार, पुनित पूर्वी, मुंशी दीपक वर्मा सहित कुछ अन्य लोगों ने अशोक प्रजापति और विपिन प्रजापति के मकान व जमीन पर कब्जे के इरादे से उनके परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट की थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर अशोक प्रजापति ने आत्मदाह का कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया था। महासंघ ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की है कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल निष्पक्ष जांच कर कठोर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को उनका मकान वापस दिलाकर न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *