युवक बाइक समेत नेवज नदी में गिरा:मोबाइल पर बात करते हुए कर रहा था ड्राइविंग, ध्यान भटकने से नीचे गिरा




राजगढ़। नेशनल हाईवे स्थित पुराने पुल पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक सहित नेवज नदी में जा गिरा। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, राजू पिता हजारीलाल तंवर (22) निवासी ग्राम जेतपुरा अपनी बाइक से पुराने पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उसका ध्यान सड़क से हट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल से नीचे नेवज नदी में जा गिरी। लोगों ने युवक और बाइक को निकाला
घटना देखते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुल पर गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक पुल पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय रहते युवक तक मदद नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लोगों ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *