रतलाम में खेत से 90 क्विंटल गेहूं चोरी:नागदा व इंदौर के चोर पकड़ाए; गेहूं चुराने के लिए आयशर ट्रक किया चोरी




रतलाम के बड़ावदा में खेत से 90 क्विंटल गेहूं चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरों ने पहले उज्जैन जिले के बड़नगर से आयशर ट्रक चोरी किया। ट्रक से बड़ावदा पहुंचे। रात के अंधेरे में खेत में रखे गेहूं चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने दो इंदौर व एक नागदा के रहने वाले चोर को पकड़ा है। चोरों ने रतलाम के अलावा अन्य स्थानों पर 11 चोरी की है। बुधवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर एएसपी विवेक कुमार लाल व बड़ावदा थाना प्रभारी (आईपीएस ट्रेनी) वैभव प्रिय ने चोरी का खुलासा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि 6 मई को अय्युब खां (57) पिता बसीर खां मेवाती निवासी बड़ावदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसने उसके खेत से 10 बीघा में लगे गेहूं काटकर टीन शेड में रखे थे। 5 मई की रात खेत देखने के बाद वह घर लौट आया था। अगले दिन सुबह खेत पर गया तो गेहूं बिखरा मिला। मौके पर वाहन के टायरों के निशान दिखाई दिए। जांच करने पर गेहूं चोरी होना पाया गया। तब थाना बड़ावदा पुलिस ने केस दर्ज किया। टीम बनाई, सीसीटीवी खंगाले चोरी का पता लगाने के लिए थाना बड़ावदा व सायबर सेल की संयुक्त टीम बनाई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। तकनीकी विश्लेषण, एवं आईसीजेएस डाटा के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की। गेहूं चोरी के लिए आयशर ट्रक किया चोरी जांच के दौरान संदिग्ध भंवरलाल (42) पिता आशाराम चंद्रवंशी निवासी रोहलखुर्द थाना नागदा मंडी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी लखनसिंह गुर्जर (25) निवासी ग्राम एकतासा देपालपुर जिला इंदौर के साथ मिलकर गेहूं चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक दिन पूर्व बड़नगर क्षेत्र से आयशर वाहन चोरी किया था, जिसके माध्यम से गेहूं चोरी कर कच्चे रास्तों से रोहलखुर्द पहुंचाया। वहां से आरोपियों द्वारा चोरी किए गेहूं को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर महिदपुर मंडी में बेच दिए। चोरी में प्रयुक्त आयशर वाहन आरोपी युसुफ (45) पिता बाबू शाह निवासी गौतमपुरा रोड देपालपुर को सौंप दिया। 11 चोरी की वारदात कबूली पूछताछ के दौरान आरोपी भंवरलाल चंद्रवंशी एवं लखन गुर्जर द्वारा रतलाम, जावरा, बड़ावदा, नागदा, देपालपुर व बड़नगर के क्षेत्रों में 11 स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार। पुलिस द्वारा अब तक 4 प्रकरणों में चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। अन्य घटनाओं के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। भंवरलाल ने रेकी की पुलिस के अनुसार आरोपी भंवरलाल का रिश्तेदार बड़ावदा में रहता है। भंवरलाल ने बड़ावद रिश्तेदार से मिलने के बहाने आया था। खेतों पर रेकी कर ध्यान रखा। 5 मई को इसने अपने साथी की मदद से आयशर ट्रक चुराया। उसी रात ट्रक लेकर बड़ावदा आए और गेहूं चोरी किया। यह सामग्री की जप्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *