रतलाम में धमकाने वाले बीजेपी नेता पर एफआईआर: टोल मैनेजर से कहा था-उलटाकर टांग दूंगा, बिना शुल्क दिए गाड़ियां निकलवाने का भी आरोप – Ratlam News


भाजयुमो आईटी सेल प्रभारी शुभम गुर्जर।

रतलाम में चिकलिया टोल नाके के मैनेजर को धमकाने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आईटी प्रभारी शुभम गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बीजेपी नेता द्वारा टोल मैनेजर को धमकाते हुए ऑडियो सामने आया था, जिसमें वह गाली-गलौज कर उल्टा

.

ऑडियो सामने आने के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रमुखता से ‘भाजपा नेता की टोल मैनेजर को धमकी- उलटाकर टांग दूंगा: एसपी-टीआई के पास भागते फिरोगे; सामने आया ऑडियो’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

इसका असर यह हुआ कि बिलपांक थाना पुलिस ने आरोपी भाजयुमो के आईटी सेल प्रभारी शुभम गुर्जर निवासी जमुनिया (बिलपांक) के खिलाफ जान से मारने की धमकी और अपशब्दों का उपयोग करने पर बीएनएस की धारा 296(ए) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ टोल मैनेजर ने की थी शिकायत

टोल मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता ने 19 मई को बिलपांक थाने में बीजेपी नेता शुभम गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में शुभम गुर्जर को आदतन अपराधी बताते हुए अपने और स्टाफ के साथ गाली-गलौज करने, कानून व्यवस्था बिगाड़ने की धमकी देने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे।

बिलपांक थाने के अलावा रतलाम एसपी कार्यालय में भी शिकायत की गई थी। शिकायत के साथ मैनेजर ने गुर्जर द्वारा धमकाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी थी। इसी आधार पर पुलिस ने शुभम गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भाजपा नेता ने धमकी देते हुए कहा- भागते फिरोगे

ऑडियो में शुभम गुर्जर कथित तौर पर धमकाते हुए कह रहा था कि, “लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ना है तो क्लियर कर लो… शांति से प्लाजा चल रहा है, चलने दो। फोकट में उंगली मत करो। भागते फिरोगे एसपी और टीआई के पास। यहां तेरी नेतागिरी नहीं चलेगी। ज्यादा होशियारी सूझेगी तो उल्टा करके टांग दूंगा।”

शिकायत में बताया गया कि जब मैनेजर ने MPRDC के नियमों का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया, तब शुभम गुर्जर ने मैनेजर और उनके हेड ऑफिस (एचओ) से आए सोनवीर सर के साथ गाली-गलौज की। आरोपी ने फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा था कि वह एक घंटे में टोल पर आकर उन्हें देख लेगा। इससे टोल स्टाफ में भय का माहौल बन गया था।

पहले भी से कई केस दर्ज

बताया गया है कि शुभम गुर्जर पहले भी टोल प्लाजा पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ 12 फरवरी 2024 को इसी बिलपांक थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में कहा गया कि पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने के बावजूद आरोपी के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा है।

बीजेपी नेता पर बिना शुल्क के वाहनों के निकलवाने का आरोप लगा है।

बीजेपी नेता पर बिना शुल्क के वाहनों के निकलवाने का आरोप लगा है।

बिना शुल्क वाहनों को निकलवाने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शुभम गुर्जर रोज करीब 100 बाहरी कारों को अपने रसूख और धमकी के बल पर बिना टोल शुल्क दिए निकलवाता है।

इससे MPRDC (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। शिकायत के अनुसार, जब भी टोल स्टाफ नियमों के तहत बाहरी जिलों की गाड़ियों से शुल्क लेने का प्रयास करता है, तब वाहन चालक आरोपी शुभम गुर्जर से बात कराते हैं और वह टोल कर्मचारियों को धमकाकर वाहन निकलवा देता है।

एएसपी विवेक कुमार लाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि आरोपी शुभम गुर्जर किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। टोल मैनेजर ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में बिलपांक थाना पुलिस ने शुभम गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए….

भाजपा नेता की टोल मैनेजर को धमकी- उलटाकर टांग दूंगा

लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ना है तो क्लियर कर लो… शांति से प्लाजा चल रहा है। चलने दो। फोकट उंगली मत करो। भागते फिरोगे एसपी व टीआई के पास। यहां तेरी नेतागीरी नहीं चलेगी। ज्यादा होशियारी सूझेगी तो उलटा कर टांग दूंगा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *