रतलाम शहर से कबाड़ गोडाउन हटाने की कार्रवाई शुरू:85 को दिया था नोटिस, 5 गोदाम हटाए; कोर्ट ने व्यवसायियों की याचिका को किया खारिज




रतलाम शहर से कबाड़ा व्यवसायियों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर में से 5 कबाड़ा व्यवसायियों के कबाड़ गोदाम हटा दिए है। कबाड़ा जब्त कर जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचा दिया है। कुछ कबाड़ व्यवसायियों ने कार्रवाई रोकने की भी कोशिश की। अधिकारियों ने एक की भी नहीं सुनी। अवैध रूप से बने कबाड़ गोदामों पर जेसीबी चलाई गई। रतलाम शहर के रहवासी क्षेत्र में लगभग 85 कबाड़ो की दुकानो को हटाने को लेकर 19 दिसंबर 25 को नगर निगम ने नोटिस जारी किए ते। कबाड़ा व्यापारियों द्वारा नगर निगम द्वारा जारी किये गए नोटिस के संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर अपनी-अपनी कबाड़े की दुकानों को रतलाम शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए है। कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। शहर में जितने बभी कबाड़ के गोदाम व दुकान है सबको हटाया जाएगा। यहां से हटाए गोडाउन पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने ख्वाजा हुसैन पिता उस्मान हुसैन का कबाड़ गोदाम योगेश्वर महादेव मंदिर के सामने अमृत सागर, गौतम सिसोदिया पिता मोहन सिसोदिया का कबाड़ गोदाम मोती नगर, सागर पिता मांगीलाल का कबाड़ गोदाम मोती नगर से हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा एजाज अहमद मंसूरी अल शिफा फर्नीचर का मोती नगर व मोहम्मद सिद्दीक ’मोहम्मद नासिर का शंकरगढ के कबाड़ गोदाम को हटाया गया। इन सभी का कबाड़ सामान जप्त कर अधिकारियों ने जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचा दिया। आग बुझाने के साधन नहीं निगम अधिकारियों की माने तो वर्तमान में भीषण गर्मी से रतलाम शहर में अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। कबाड़ा व्यवसायियों द्वारा अपने परिसर (रहवासी क्षेत्र) में अग्नि सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के उपकरण नही रखें जाते है, इससे आग लगने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा ट्रेफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसी स्थिती में कबाड़ की दुकानों एवं गोदामों को रतलाम शहर रहवासी क्षेत्रों से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह रहे शामिल कार्रवाई में तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पंवार, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, झोन प्रभारी विनय चौहान, तरूण राठौड़ समेत निगम के कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *