MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास…
1. पहली मंजिल से गिरी डेढ़ साल की बच्ची, गमले ने बचाई जान

बच्ची बालकनी में खेल रही थी, तभी संतुलन बिगड़ गया।
बैतूल में डेढ़ साल की बच्ची पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई, लेकिन नीचे रखे गमले से टकराने के कारण उसकी जान बच गई। घटना का VIDEO भी सामने आया है। बच्ची बालकनी में खेल रही थी, तभी संतुलन बिगड़ गया। परिवार और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया है। घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
2. भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला, फिर प्रेमी ने गला रेतकर कर ली आत्महत्या
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना सोनागिरि सी-सेक्टर में रविवार सुबह 11 बजे की है। इसके बाद महिला को मरा हुआ समझकर अपने गले और पेट पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर
3. राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग, 68 यात्रियों की जान बची

राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लग गई। 68 यात्रियों को समय रहते बचाया गया।
रतलाम के आलोट क्षेत्र में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद रेल मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। वहीं राहत और बचाव कार्य के दौरान रेलवे कर्मचारियों की वैन खाई में पलट गई, जिसमें 5 कर्मचारी घायल हो गए। रेलवे ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
4. DAVV हॉस्टल में शराब पार्टी, अर्धनग्न डांस और तोड़फोड़
इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) के हॉस्टल में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स ने जमकर उत्पात मचाया। ‘दारू बदनाम कर दी’ गाने पर छात्र अर्धनग्न होकर नाचते दिखे। VIDEO में टेबल-कुर्सियां तोड़ने और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं भी सामने आईं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है। हॉस्टल अनुशासन पर भी सवाल उठे हैं। पढ़ें पूरी खबर
5. MP में भीषण गर्मी, 15 शहरों में पारा 43°C के पार

रतलाम में तेज धूप के कारण लोगों के मोबाइल बंद हो गए।
मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। खंडवा सबसे गर्म शहर रहा। रतलाम में तेज धूप के कारण लोगों के मोबाइल तक बंद हो गए, जबकि भोपाल में दोपहर के समय बाजार सूने नजर आए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू जैसे हालात बने रहने की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर
6. उज्जैन में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने आत्मदाह का किया प्रयास
उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में रविवार दोपहर आरती के दौरान एक विवाद हो गया। यह विवाद किन्नर अखाड़ा तेलंगाना की महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी और मंदिर के पुजारी व गार्डों के बीच हुआ। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर
7. डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में भीषण आग, 18 से ज्यादा कारें जलीं सीहोर जिले के आष्टा में भोपाल-इंदौर बायपास स्थित डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में भीषण आग लग गई। आग में 18 से ज्यादा कारें और मैकेनिकल सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची तीन दमकलों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
पॉजिटिव खबर
8. इंदौर में बना ‘नागपाश’, हवा में ही ड्रोन करेगा निष्क्रिय

इंदौर के स्टार्टअप ने उड़ता ड्रोन जैमर तैयार किया है।
इंदौर के एक स्टार्टअप ने ‘नागपाश’ नाम का उड़ता ड्रोन जैमर तैयार किया है। यह दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही निष्क्रिय कर सकता है। खास बात यह है कि यह ‘स्वॉर्म अटैक’ यानी एक साथ आने वाले कई ड्रोन को भी बेअसर करने में सक्षम बताया जा रहा है। तकनीक रक्षा क्षेत्र के लिए उपयोगी मानी जा रही है और इससे सुरक्षा क्षमताओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
खबर जरा हटके
9. चोरों को नहीं मिला कीमती सामान, दो जोड़ी जूते लेकर भागे शिवपुरी में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई। बदमाश घर में घुसे, लेकिन कीमती सामान नहीं मिलने पर दो जोड़ी जूते लेकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी घर में घूमते और बाद में जूते लेकर निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
कल का बिग इवेंट
10. निगम-मंडल अध्यक्षों की भोपाल में ट्रेनिंग, CM करेंगे समीक्षा
भोपाल में सोमवार को निगम, मंडल और बोर्ड अध्यक्षों की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में 18 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सीएम हाउस में मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर विभागीय कामकाज और उपलब्धियों की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक को सरकार की कार्यप्रणाली और समन्वय मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।















Leave a Reply