![]()
बैतूल में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार, 21 मई को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रातें भी गर्म बनी हुई हैं। गर्म हवाओं का असर बरकरार इससे पहले 20 मई को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 19 मई को इस सीजन का सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। पिछले दो दिनों में तापमान में करीब 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन गर्म हवाओं और उमस भरी रातों का असर अब भी बना हुआ है। दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं और लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मजदूर, बुजुर्ग और बच्चे इस गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शाम तक गर्म हवाएं चलती रहती हैं और रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहता है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का असर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण जिले में गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। हालांकि, अगले 24 से 48 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाने की संभावना जताई गई है, लेकिन फिलहाल बड़ी राहत के संकेत नहीं हैं। आगामी 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान एक बार फिर 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले में वर्ष 1989 में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो जिले के इतिहास का सबसे अधिक तापमान माना जाता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
Source link
राजस्थान की गर्म हवाओं से तप रहा बैतूल:मौसम विभाग बोला- धूप में न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, 43 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान














Leave a Reply