राजस्व मंत्री से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत:रायपुर के तिल्दा में चला बुलडोजर, बीएनबी स्कूल से कॉलेज मार्ग पर हटाया गया अवैध कब्जा




तिल्दा-नेवरा में सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएनबी हाई स्कूल से कॉलेज मार्ग के बीच सरकारी भूमि पर बन रही तीन अवैध दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। जानकारी के अनुसार सुशासन तिहार के दौरान आम लोगों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कराया, जहां सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई। मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ने प्रशासनिक अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन तीनों दुकानों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। अवैध कब्जों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में तिल्दा-नेवरा शहर और आसपास के इलाकों में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील भी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *