रात में अचानक लोड बढ़ाने वाले इलाकों में छापेमारी:भीषण गर्मी में पावर कट को लेकर कारपोरेशन चेयरमैन मुख्य अभियंताओं की ली बैठक




चिलचिलाती धूप और लू के प्रकोप के बीच यूपी में पावर कट एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। लोग शहर से लेकर गांव तक प्रदर्शन को मजबूर हैं। अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शक्ति भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। गोयल ने रात में अचानक लोड बढ़ाने वाले इलाकों को चिन्हित कर छापेमारी के निर्देश दिए। डॉ. आशीष गोयल ने कहा,”इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग बेहाल हैं। ऐसे में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हर क्षेत्र को बिजली मिलनी चाहिए। सभी अधिकारी-कर्मचारी विशेष सजगता बरतें। अध्यक्ष ने नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा, झांसी, बरेली, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं से विस्तृत रिपोर्ट ली। रात में लोड बढ़ने वाले क्षेत्रों पर नजर डॉ. गोयल ने विशेष रूप से रात्रि में अचानक लोड बढ़ाने वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने और वहां विजिलेंस टीम के साथ जांच अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में बिजली चोरी रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। गोयल ने ये निर्देश दिए: 18 घंटे ग्रामीण, तो 24 घंटे शहर में दे बिजली कारपोरेशन अध्यक्ष ने मुख्य अभियंताओं की बैठक में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए रात्रिकालीन ड्यूटी लगाए। वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक मॉनिटरिंग करें। पिछले वर्षों की तुलना में ट्रिपिंग और बिजली बहाल करने के समय में सुधार हुआ है। लेकिन इसे और सुधारने की जरूरत है। किसी अधिकारी–कर्मचारी की लापरवाही से पावर कट पर कार्रवाई “किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई तो सख्त कार्रवाई होगी।”उन्होंने अधिकारियों को जनसम्पर्क बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों व मीडिया के साथ सोशल ग्रुप बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में खुद जाकर समस्याओं का समाधान करने के भी निर्देश दिए। बैठक में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने और बिजनेस प्लान को तेजी से लागू करने पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *