रात में खेत गया सुबह किसान का शव मिला:दतिया में नीम के पेड़ पर केबल वायर से बनाया फंदा, सुसाइड की वजह साफ नहीं




दतिया में जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गरेरा में रविवार रात एक किसान ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गरेरा निवासी अशोक यादव (50) पुत्र रामसेवक यादव रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे अपने खेत पर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव तलाश के दौरान खेत में स्थित नीम के पेड़ पर अशोक यादव का शव फंदे से लटका मिला। मृतक ने बिजली की केबल से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही जिगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *