![]()
रामपुर जिला अस्पताल में सोमवार सुबह सर्वर डाउन होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9:30 बजे ओपीडी में सर्वर ठप हो गया, जिससे नए मरीजों का पंजीकरण दो घंटे तक रुका रहा। सर्वर ठीक होने के बाद ही पंजीकरण शुरू हो सका। कई मरीज ऐसे भी थे, जिनका पर्चा देर से बनने के कारण डॉक्टर की ओपीडी का समय समाप्त हो गया और उन्हें बिना इलाज दिखाए वापस लौटना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण रामपुर जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से ही ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पंजीकरण काउंटरों पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि इन दिनों उन पर काफी काम का बोझ रहता है। गर्मी के मौसम में प्रतिदिन लगभग एक हजार नई ओपीडी हो रही हैं। इतनी भीड़ का प्रबंधन करना और सभी का पंजीकरण कर पर्चा बनाना भीषण गर्मी में एक बड़ी चुनौती है। काउंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीजों, जिनमें महिलाएं, युवा और बुजुर्ग ने बताया कि अस्पताल में अत्यधिक गर्मी है। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त पंखे लगाने और काउंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग की। मरीजों ने यह भी सुझाव दिया कि सर्वर डाउन होने की स्थिति में पंजीकरण की कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर पर्चा मिल सके और वे डॉक्टर को दिखा सकें। जिला अस्पताल के सीएमएस बी.सी. सक्सेना ने इस संबंध में बताया कि सर्वर कुछ देर के लिए डाउन हुआ था, जिससे थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि, बाद में सर्वर ठीक हो गया और मरीजों का पंजीकरण दोबारा शुरू हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों को आज पर्चा बनवाने में देरी हुई, वे अगले दिन आकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं और दवा ले सकते हैं।
Source link
रामपुर जिला अस्पताल में सर्वर डाउन:भीषण गर्मी में मरीज हुए घंटों परेशान, बिना इलाज लौटे कई लोग















Leave a Reply