![]()
रामपुर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-24 पर सोमवार की रात एक सड़क हादसा हुआ। कानपुर से हरिद्वार चारधाम यात्रा पर जा रही एक ट्रैवलर ने हाईवे पर खड़ी बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैवलर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक बोलेरो चालक की पहचान मिलक थाना क्षेत्र के गंगापुर शर्की के मझरा घोसीपुरा निवासी छोटे के रूप में हुई है। वह अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। छोटे अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। बोलेरो में सवार उस्मान भी घायल हुए हैं, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैवलर में सवार यात्रियों में कानपुर के बसंती नगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता (68), कन्नौज के चपटी निवासी अनूप शाह (55), उनकी पत्नी नीतू शाह (50) और ट्रैवलर चालक सौरभ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में राधारमण, कमल गुप्ता, महेश चंद गुप्ता, आरती, पलक, ओम, गोपी, अनीता, पूनम, संदीप, प्रीति, मीना गुप्ता, उत्कर्ष और संदीप गुप्ता सहित 14 अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें पुलिस चौकी में बैठाया गया। कानपुर से 17 श्रद्धालु सोमवार रात करीब नौ बजे हरिद्वार के लिए निकले थे। यह हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे हुआ। एक यात्री ने बताया कि हाईवे पर बोलेरो खड़ी थी और ट्रैवलर चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे यह टक्कर हुई। थाना प्रभारी ओमकार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source link
रामपुर में ट्रैवलर-बोलेरो की टक्कर, ड्राइवर की मौत:चारधाम यात्रा पर निकले 3 लोग गंभीर रुप से घायल, 15 को आई मामूली चोट















Leave a Reply