राम दरबार की पहली वर्षगांठल 26 मई को होगा:विशेष अभिषेक-56 भोग,अधिक मास के कारण बदली तिथि, गंगा दशहरा पर होगा अनुष्ठान




राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजित राम परिवार (राम दरबार) की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ इस बार अलग परिस्थितियों में मनाई जाएगी। पिछले वर्ष पांच जून 2025 को गंगा दशहरा और ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि पर राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी, लेकिन इस बार ज्येष्ठ मास में अधिक मास पड़ने से आयोजन की तिथियों को लेकर संशय की स्थिति बन गई। दरअसल, इस वर्ष ज्येष्ठ मास 30 दिन के बजाय 60 दिन का हो गया है। पहला पक्ष शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष और दूसरा पक्ष ज्येष्ठ अधिक मास का शुक्ल पक्ष माना जा रहा है। इसी वजह से गंगा दशहरा पर्व की तिथि को लेकर भी धार्मिक पंचांगों में अलग-अलग चर्चा रही। बाद में निर्णय सिंधु के आधार पर ज्येष्ठ अधिक मास की दशमी तिथि यानी 26 मई को गंगा दशहरा मनाने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 26 मई को मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस अवसर पर राम दरबार का विशेष अनुष्ठान कराया जाएगा। भगवान के विग्रह का अभिषेक पूजन होगा और नवीन परिधानों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद महाआरती और 56 भोग अर्पित किया जाएगा। 29 मई को दुर्गा मंदिर पर होगा ध्वजारोहण राम मंदिर परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर के शिखर पर 29 मई को ध्वजारोहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में साध्वी ऋतम्भरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजन में दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़ी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगी। ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *