![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध लकड़ियों की तस्करी की जा रही थी। जहां देर रात जब इसकी सूचना वन अमला को लगी, तो पुलिस, राजस्व और वनकर्मियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए काफी मात्रा में लकड़ियो से लोड 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को सूचना मिली कि नवापारा बाईपास मार्ग के पास काफी मात्रा में अवैध लकड़ियों से भरी ट्रक की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद वन अमला, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां संयुक्त टीम को देखकर चालक वाहन की चाबी लेकर वहां से भाग निकला। मौके पर ट्रक की जांच की गई। जिसमें पता चला कि सेमल व अन्य प्राजातियों के लकड़ी लोड हैं। जिसके बाद लकड़ियों से भरे ट्रक को थाना ले जाया गया और वाहन मालिक की तालाश की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें तकरीबन 5 लाख से अधिक की लकड़िया लोड है।
पंचनामा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। अभी वाहन मालिक की तालाश की जा रही है। इसके दस्तावेजों व वाहन मालिक का पता नहीं चलता है तो पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक कोई नहीं आया है।
पहले भी पकड़ाई अवैध लकड़िया
इससे पहले भी जिले में अवैध लकड़ियों से भरे ट्रक को पकड़ा गया था। रायगढ़ उड़नदस्ता टीम ने लगातार इस पर कार्रवाई की और घरघोड़ा, रायगढ़ रेंज में अवैध लकड़ियों को पकड़कर कार्रवाई की गई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिले में लकड़ी तस्कर अब भी सक्रिय हैं।
Source link
रायगढ़ में अवैध लकड़ियों से लोड ट्रक पकड़ाई:वाहन को छोड़कर चालक भागा, देर रात नावापारा रोड पर की गई कार्रवाई
















Leave a Reply