![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए एक दिन में 120 भारी और छोटे वाहनों पर कार्रवाई की। इनसे 1 लाख 51 हजार 700 रुपये की चालान वसूली की गई। यातायात पुलिस की टीम ने गुरूवार को नेशनल हाईव, स्टेट हाईवे और शहर के मुख्य चौक चौराहों पर जांच शुरू की। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रख रही थी। इस अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई गेरवानी पूंजीपथरा मार्ग पर की गई। जहां भारी वाहनें नियमों का उल्लंघन करते मिले। ट्रक और डंफर ओवर स्पीड चल रहे थे, तो कई चालक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते मिले। वहीं कुछ सड़कों पर वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ी कर रखे थे, तो कुछ बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चला रहे चालक भी पकड़े गए। ऐसे में गुरूवार को दिन भर में 120 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 51 हजार 700 रुपये की चालान काटा गया। बताया जा रहा है कि उद्योगों में चलने वाले भारी वाहन के चालक ज्यादा ट्रिप के चक्कर में नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं और इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
तीन सवारी-बिना हेलमेट वाले चालकों पर भी कार्रवाई
जांच अभियान के तहत ऐसे दो पहिया वाहन चालक भी मिले, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। बिना हेलमेट और तीन सवारी चालकों का भी चालान काटा गया। साथ ही उन्हें समझाईश दी गई कि नियमों का पालन करे। बताया जा रहा है कि कई वाहन चालक निर्धारित गति से तेज वाहन चलाते भी पकड़े गए।
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन सीधे लोगों की जिंदगी को खतरे में डालता है। पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में काफी संख्या में भारी वाहन चालक मिले, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। जिन पर चालानी कार्रवाई की गई है।
Source link
रायगढ़ में एक दिन में 120 वाहनों के कटे चालान:1.51 लाख से अधिक का जुर्माना वसुला, ट्रैफिक पुलिस का NH और स्टेट हाईवे में चला अभियान















Leave a Reply