रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, VIDEO:एक युवक की मौत, रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल; ओडिशा से लौटते समय हुआ हादसा




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा के ग्राम डाकदही निवासी तपवन गुप्ता (42) अपने रिश्तेदार रथ भोई (40) से मिलने ओडिशा के ग्राम गिरसिंघा गए थे। गुरुवार सुबह दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हुंकराडीपा रोड पर अनियंत्रित हुई बाइक वापसी के दौरान हुंकराडीपा रोड पर उनकी बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से मौत हादसे में तपवन गुप्ता के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रथ भोई के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *