रायगढ़ में नहीं मिल रही देशी और सस्ती शराब:भटक रहे शराब शौकिन, कई दिनों से बनी है समस्या, अधिकारी बोले- जल्द मिलेगी मनपसंद शराब




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक नहीं आ रहा है। जिस वजह से देशी, गोवा समेत कम दामों के शराब शौकिन अपने मनपसंद शराब के लिए भटक रहे हैं। पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। जिसके कारण शराब प्रेमी परेशान हैं। जिले में 37 शराब दुकान संचालित हैं। इसमें इसमें 2 प्रीमियम, 15 कंपोजिट दुकान, देशी 9 और अंग्रेजी की 11 शराब दुकान हैं। जिसमें शहर में सबसे अधिक शराब बिक्री सिग्नल चौक, बड़पारा शराब दुकान, पुराना सारगंढ बस स्टैंड, विजयपुर व पहाड़ मंदिर रोड की दुकानों में होती है और यहां सस्ते से लेकर महंगे शराब की बिक्री की जाती है। वहीं देशी शराब के भी सबसे अधिक शौकिन हैं, लेकिन अप्रैल माह से देशी, गोवा और सस्ते शराब के क्वार्टर, हाफ की बोतल प्र्याप्त में नहीं आ रही है। जिसके कारण सस्ते शराब के शौकिनों को शराब नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें एक दुकान से दूसरे दुकान के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
कहीं बोतल तो कहीं महंगे क्वार्टर
बताया जा रहा है कि किसी दुकान में सिर्फ 6-7 सौ से उपर कीमत की शराब बोतल है तो कहीं महंगे क्वार्टर बिक रहे हैं। ऐसे में देशी, गोवा और सस्ते दामों के क्वार्टर लेने वाले शराब शौकिनों की समस्या बढ़ गई है। कई दुकानों के चक्कर लगाने के बाद बड़ी मुश्किल से देशी शराब मिल पा रहा है, तो कहीं कोई महंगे शराब पीने को मजबूर हैं। वहीं बात बीयर की करे तो इसमें भी लोगों को मनपसंद बीयर नहीं मिल पा रहा है।
सिर्फ इधर-उधर भटक रहे हैं
शराब खरीदने आए मंतोष चौहान ने बताया कि गोवा का शराब चाहिए, पीने वाला आदमी हूं शराब अभी नहीं मिल पा रहा है। गोवा लेने के लिए आया था, लेकिन अब वह नहीं है, जिसके कारण अब दूसरे जगह गोवा का शराब लेने जाउंगा। वहीं अशोक ने बताया कि सिर्फ भटकना पड़ रहा है। कुछ नहीं मिल पा रहा है। सादा और गोवा लेने आया था, पर वह भी नहीं है।
जल्द मनपसंद शराब मिलने लगेगा
जिला आबकारी अधिकारी क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि पूरे प्रदेश में इसी तरह की स्थिति है। अभी नई पॉलिसी बना है और प्लास्टिक बोतल, सेटअप के कारण थोड़ा विलंब हुआ है। एक-दो सप्ताह में काफी हद तक अव्यवस्था में सुधार हो जाएगा। जल्द ही लोगों को उनके मनपसंद की शराब मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *