रायगढ़ में फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने वाले गिरफ्तार:ओड़िसा से लेकर प्लांट में देते थे, कबाड़ लोड वाहन पकड़ाने के बाद हुआ मामले का खुलासा




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में फर्जी ई-वे बिल के जरिए स्क्रैप को अवैध रूप से खफाया जा रहा था। जहां पिछले दिनों कबाड़ के वाहनों को पकड़ने के बाद जांच में इसका खुलासा हुआ। मामले मंे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को पुसौर थाना क्षेत्र में दो कबाड़ लोड वाहन पकड़े गए। तब मामले में जांच के दौरान ट्रक चालक कुबेर यादव 37 साल निवासी मेदनीपुर जिला महासमुंद और सरोज भोई 44 साल निवासी बांदूटिकरा ओड़िसा से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओड़िशा के बलांगीर क्षेत्र से स्क्रैप लोड कर रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र ले जा रहे थे। इस दौरान नीरज अग्रवाल द्वारा कबाड़ के दिए गए टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल में कई तरह कमियां पाई गई। दस्तावेजों में माल डिस्पैच स्थान अलग-अलग दर्शाया गया था। जिससे पुलिस को स्क्रैप चोरी का संदेह हुआ। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। जांच में पुलिस टीम ओड़िशा के भेडन थाना क्षेत्र स्थित मसौदी इंटरप्राइजेस पहुंची। जहां फर्म संचालक गुलाम हैदर और उसके भाई गुलाम मोहम्मद से पूछताछ की गई।
ट्रको को छुड़ाने फर्जी बिला तैयार किया गया
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे विभिन्न कबाड़ व्यापारियों से स्क्रैप खरीदते थे। यह स्क्रैप ओड़िशा, रायगढ़ और रायपुर के व्यापारियों को कभी वैध तो कभी बिना ई-वे बिल के भेजा जाता था। उन्होंने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा जब ट्रक को पकड़ा गया, तो रायगढ़ निवासी नीरज अग्रवाल के कहने पर रात में फर्जी ई-वे बिल तैयार कर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए थे। ताकि पुलिस और न्यायालय के समक्ष उन्हें वैध दस्तावेज बताकर ट्रकों को छुड़ाया जा सके।
राजस्व चोरी की जानकारी भी सामने आई
ऐसे में पुलिस ने आरोपी गुलाम हैदर से मसौदी इंटर प्राईजेस फर्म के संबंध में एवं जीएसटी बिल संबंधी दस्तावेज पेश भी जप्ती किये गये। जिसमें आरोपियों द्वारा राज्य शासन को राजस्व की (जीएसटी) की चोरी की भी जानकारी पायी गई। ऐसे में मामले में धारा 336(3), 338, 340(2), 61 BNS सहित अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं।
आरोपियों को जेल भेजा गया
पुसौर पुलिस ने पूर्व में आरोपी गुलाम हैदर, गुलाम मोहम्मद निवासी ओड़िसा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। वहीं प्रकरण में वाहन चालक सरोज भोई, कुबेर यादव के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर बुधवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी नीरज अग्रवाल फरार है, इसकी पतासाजी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *