रायगढ़ में बुजुर्ग महिला की डंडे से मारकर हत्या:सिर पर चोट के निशान, मृतका की नातिन भी घायल, पुलिस जांच में जूटी




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हत्या की एक और घटना सामने आई है। जिसमें घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला और उसकी नातिन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई और उसकी नातिन घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी स्थित मुड़ाटिकरा मोहल्ले में रहने वाली मिरीना लकड़ा 70 साल व उसकी नातिन अगस्तिना लकड़ा 9 साल घर में थी। परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। तभी किसी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और अगस्तिना लकड़ा घायल हो गई। घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो ग्रामीण की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्ची को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि संभवतः डंडे से सिर पर वार किया गया है। जिसके कारण सिर पर चोट के निशान हैं। मामले में पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पतासाजी की जा रही
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगडे़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतका के सिर पर चोट के निशान हैं। मामले में पुलिस हत्या के एंगल से पूरी बारिकी से जांच कर रही है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *