रायगढ़ में बेटे ने मां की हत्या की:शराब पीने से मना करने पर दिया घंटना को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक हत्या का मामला सामने आया था। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की लाश घर में और उसकी पोती घायल अवस्था में मिली थी। जहां घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले में जांच की और मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिकटवानी मुड़ाडीपा में रहने वाली 70 वर्षीय मेरीना लकड़ा अपने घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी है। उसकी पोती अगोस्टिना लकड़ा 10 साल के सिर में गंभीर चोट लगने से वह भी बेहोश हालत में पड़ी है। ऐसे में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मृतिका के सिर, माथे और कान के ऊपर गंभीर चोट के निशान मिले। इसके बाद घायल अगोस्टिना लकड़ा को पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ भेजा गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। रविवार को डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया।
जांच में पुलिस डॉग रूबी आरोपी के पास रूकी
जहां जांच के दौरान पुलिस डॉग रूबी ने मृतिका के बेटे संदीप लकड़ा 37 साल के पास जाकर रूकी और उसके हाथ को अपने मुंह से पकड़ ली। ऐसे में पुलिस को मृतका के बेटे संदीप लकड़ा पर पूरी तरह संदेह हो गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। तब संदीप ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जहां उसने बताया कि उसकी 3 लड़की और 2 लड़के हैं। एक बेटी क्रिटीवा का एक्सीडेंट हो जाने से उसका पैर टूट गया था।
घर आने पर घूम-घूमकर शराब पी रहा था
जिसके ईलाज के लिए 11 मई को वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ मेडिकल कॉलेज आए थे। वहीं रूक कर ईलाज करा रहे थे कि 14 मई को आयुष्मान कार्ड, खाना बनाने का बर्तन और कंबल लेने के लिए अपनी बेटी अगोस्टिना के साथ बस में सवार होकर धरमजयगढ़ पहुंचे। जहां उसके बाद संदीप लकड़ा घूम-घूम कर शराब पीने लगे। जिसे देखकर उसकी मां मेरीना लकड़ा ने शराब पीने के लिए मना की और जमकर फटकार लगाई। ऐसे में संदीप घर से निकलकर बस्ती की ओर चले गया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा
फिर शराब पीकर घर आया और आक्रोशित होकर घर में रखे डंडे से अपनी मां मेरीना लकड़ा के सिर पर वार कर दिया। इससे खून से लथपथ हालत में उसकी मौत हो गई और जब बीच-बचाव के लिए उसे बेटी अगोस्टिना आई तो उस पर भी उसने वार कर दिया, बाद में किसी तरह वह भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
लगातार कार्रवाई की जा रही
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा, हत्या और महिलाओं-बुजुर्गों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाया जाएगा। आरोपी ने अपनी मां व बेटी पर डंडे से वार किया था। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *