रायगढ़ में IPL सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार:बंद भारत टॉकीज के सामने चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मोबाइल और कैश जब्त




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ पुलिस लगातार ऑपरेशन अंकुश चला रही है। इसी अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने IPL मैच में सट्टा लिख रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कैश और मोबाइल फोन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब 10-12 साल से बंद पड़े भारत टॉकीज के सामने कुछ लोग IPL मैच में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खेला रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया गया। आरोपी के पास मिले सट्टा हिसाब और मोबाइल पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष भौमिक बताया। पुलिस जांच में उसके पास से IPL टीमों के नाम और रुपए का हिसाब लिखा हुआ दस्तावेज मिला। इसके अलावा आरोपी से 725 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस अब मोबाइल की जांच कर रही है, जिसमें ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है। ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार कार्रवाई शशि मोहन सिंह की पदस्थापना के बाद जिले में ऑपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अंक सट्टा नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कोलकाता से लेकर गोवा तक जुड़े सट्टा नेटवर्क के खाईवालों पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 महीने में 62 सटोरिए गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 से अब तक जिले में कुल 62 सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों से 1 करोड़ 9 लाख रुपए से अधिक नकदी, सैकड़ों मोबाइल फोन, 2 नोट गिनने की मशीन और लैपटॉप जब्त किए गए हैं। SSP बोले- युवाओं को नुकसान पहुंचा रहा सट्टा एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ गतिविधियां समाज और युवाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और सट्टा खिलाने वालों के साथ सट्टा खेलने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *